आपका गैस मीटर आपकी संपत्ति पर उपयोग की जाने वाली गैस की मात्रा को रिकॉर्ड करता है। हरेक दो महीनों में हमारे मीटर रीडर्स द्वारा गैस मीटरों को पढ़ा जाता है। यह रीडिंग आपके रिटेलर को भेजी जाती है, जो आपके लिए इस उपयोग का शुल्क लागू करता है।
यह आपके गैस बिल को कैसे प्रभावित करता है
यदि मीटर रीडर्स आपके गैस मीटर तक सुरक्षित रूप से नहीं पहुंच पाते हैं, तो वे आपके गैस रिटेलर को बिल्कुल सही रीड नहीं भेज सकते हैं। तब इसके बजाय आपका रिटेलर अनुमान लगाएगा कि आपने कितनी गैस का उपयोग किया है।
यह आपके बिल को दो तरह से प्रभावित कर सकता है:
- अनुमानित रीडिंग आपके उपयोग से अधिक हो सकती है, इसलिए आपका बिल अधिक हो सकता है।
- अनुमानित रीडिंग आपके वास्तविक उपयोग से कम है। जब आपका मीटर अगली बार पढ़ा जाता है, तो आपके बिल्स और उस बिलिंग अवधि में आपके उपयोग के बीच किसी भी अंतर का शुल्क लागू किया जाएगा।
लोगों को इस समय अक्सर बिल को लेकर 'बिल शॉक' का अनुभव होता है, क्योंकि यह उपयोग के व्यवहार में किसी भी स्पष्ट परिवर्तन के बिना पिछले बिलों की तुलना में काफी अधिक होता है।
यदि आपने गैस के अपने उपयोग में बदलाव किया है - खासकर अगर मौसम ठंडा हो - या यदि आप गैस का कम उपयोग कर रहे/ही हैं, तो अनुमानित रीडिंग में यह प्रदर्शित नहीं होगा।
आप इसका प्रबंधन कैसे कर सकते/ती हैं?
1. अपनी नियत रीडिंग तिथि को अपने गैस मीटर तक सुरक्षित और अबाधित आवाजाही उपलब्ध कराएँ
आपको अपने गैस बिल पर अपने गैस मीटर की अगली रीडिंग की तिथि मिल सकती है। अधिकांश गैस मीटर घर के बाहर लगे होते हैं, आमतौर पर आपके घर के कोने पर, जहाँ आवाजाही आसान हो और हवाप्रवाह पर्याप्त हो।
कृपया मीटर पढ़े जाने की अवधि के दौरान सुनिश्चित करें कि:
- सभी पालतू पशु बंधे हुए हैं
- वहाँ कोई घने पेड़-पौधे या कीड़े नहीं हैं, जो मीटर को ढकते हैं या पढ़ने में बाधा पैदा करते हैं
- ऐसे कोई बंद गेट नहीं हैं, जो आपके मीटर तक आवाजाही में बाधा पैदा करते हैं
- ऐसे कोई अस्थायी निर्माण या लैंडस्केपिंग नहीं हैं, जो आपके मीटर तक आवाजाही को अवरुद्ध करते हैं
- स्किप बिन्स या अर्थवर्क्स जैसी कोई रुकावटें नहीं हैं, जो आपके मीटर को अवरुद्ध करती हैं



