शुल्कों पर अपने नियंत्रण के साथ गर्म रहें

अपने प्रतिघंटा हीटिंग शुल्क की जानकारी रखें, खुद को और अपने घर को गर्म रखने के उपयोगी सुझाव खोजें, अपने बिलों पर गैस मीटर अंकन पढ़ने का महत्व समझें, तथा और भी बहुत कुछ।

अपने हीटर के उपयोग में आने वाले प्रतिघंटा खर्च से अवगत रहें, ताकि आप तय कर सकें कि आप इसका उपयोग कैसे करते/ती हैं।

यह वीडियो आपके हीटिंग के उपयोग शुल्क की गणना करता है और इसमें दैनिक आपूर्ति शुल्क शामिल नहीं है, जो आपकी संपत्ति में गैस या बिजली की आपूर्ति के लिए नियत प्रतिदिन शुल्क होता है।

Loading component...

यह जाँचे करें कि क्या आप सबसे अच्छी उपलब्ध ऊर्जा योजना पर हैं 

अन्य रिटेलरों के साथ अपनी गैस और बिजली योजनाओं की तुलना करने के लिए विक्टोरियन एनर्जी कम्पेयर की वेबसाइट पर जाएँ। रिटेलर को निःशुल्क रूप से बदला जा सकता है। यह आपकी ऊर्जा आपूर्ति को बाधित नहीं करेगा, यह आपके पैसों की बचत कर सकता है और आपका नया रिटेलर आपकी ओर से आपके पुराने रिटेलर को सूचित करेगा। 

Loading component...

Loading component...